लाइव न्यूज़ :

प्रधान का उद्योग से तैयार इस्पात के सामान का आयात घटाने का आह्वान

By भाषा | Updated: November 18, 2020 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तैयार इस्पात के सामान का आयात घटाने का आह्वान किया है। उन्होंने उद्योग से प्रौद्योगिकी और देश में उपलब्ध संसाधनों का दोहन करने को कहा है।

पीएचडी चैंबर द्वारा बुधवार को वर्चुअल तरीके से आयोजित राष्ट्रीय खनन शिखर सम्मेलन-2020 को संबोधित करते हुए प्रधान ने कहा, ‘‘हम दुनिया के दूसरे सबसे बड़े इस्पात उत्पादक हैं। अपने खुद के उपभोग के लिए हमें तैयार उत्पादों आयात करना पड़ता है।’’

उन्होंने कहा कि देश में पर्याप्त मात्रा में कच्चा माल उपलब्ध है। वहीं विभिन्न इस्पात उत्पादों के उत्पादन के लिए प्रौद्योगिकी पहले से उपलब्ध है।

प्रधान ने कहा, ‘‘आज भी कई सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम (एमएसएमई) कच्चे माल का आयात कर रहे हैं, चाहे यह कबाड़ हो या निचले ग्रेड की धातु। आयात की लागत देश में इनके उत्पादन से कम है। हम इस मुद्दे को हल करने का प्रयास करेंगे।’’

इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने इससे पहले इस्पात विनिर्माताओं से ऐसे ग्रेड के इस्पात की पहचान करने को कहा जिनका विनिर्माण भारत में नहीं होता, लेकिन उनका इस्तेमाल व्यापक है। उन्होंने विनिर्माताओं से ऐसे ग्रेड के इस्पात का विकास करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम