लाइव न्यूज़ :

पीएफसी का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में कई गुना उछलकर 3,906 करोड़ रुपये पहुंचा

By भाषा | Updated: June 15, 2021 16:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में कई गुना बढ़कर 3,906.05 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

पीएफसी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी को 693.71 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

पीएफसी की कुल आय 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में 18,155.14 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 16,254.65 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 15,716.20 करोड़ रुपये रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 में 9,477.25 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल आय आलोच्य वित्त वर्ष में बढ़कर 71,700.51 करोड़ रुपये रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 में 61,275.36 करोड़ रुपये थी।

पीएफसी के निदेशक मंडल ने 2020-21 के लिये 10 रुपये अंकित मूल्य के शेयर पर 2 रुपये प्रति इक्विटी का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है। कंपनी ने मार्च 2021 में 8 रुपये प्रति शेयर अंतरिम लाभांश देने की सिफारिश की थी।

महामारी के बारे में कंपनी ने कहा कि दूसरी लहर का उसके कामकाज और वित्तीय स्थिति पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ेगा।

केंद्र सरकार द्वारा घोषित आत्मनिर्भर डिस्कॉम (वितरण कंपनी) नकदी समर्थन के तहत पीएफसी और उसकी अनुषंगी आरईसी ने संयुक्त रूप से अबतक 1,34,782 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं, जबकि 78,855 करोड़ रुपये वितरित किये जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव