लाइव न्यूज़ :

पीएफसी ने अपनी कर्ज लेने की सीमा को बढ़ाकर 1.18 लाख करोड़ रुपये किया

By भाषा | Updated: January 2, 2021 18:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जनवरी सरकारी कंपनी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) ने चालू वित्त वर्ष के लिये अपनी कर्ज लेने की सीमा को बढ़ाकर 1.18 लाख करोड़ रुपये कर दिया है।

पीएफसी द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के तहत ग्राहकों को कर्ज की किस्तें चुकाने से दी गयी मोहलत (मोरेटोरियम) को समायोजित करने के लिये वित्त वर्ष 2020-21 की ऋण योजना 90,000 करोड़ रुपये से 1,18,000 करोड़ रुपये तक संशोधित की गयी है।’’

कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने बुधवार को यह फैसला लिया।

कंपनी ने अब लंबी अवधि के कर्ज से अधिकतम 83 हजार करोड़ रुपये, लंबी अवधि के विदेशी मुद्रा ऋण से 15 हजार करोड़ रुपये, अल्पकालिक ऋण से पांच हजार करोड़ रुपये और वाणिज्यिक पत्रों से 15 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम