लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price Today: आज फिर बढ़े तेल के दाम, इतने रुपये महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

By रुस्तम राणा | Updated: October 21, 2021 07:46 IST

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.54 रुपये और डीजल के लिए 95.27 रुपये चुकाने होंगे तो वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के लिए 112.44 रुपये प्रति लीटर तो डीजल के लिए 103.26 रुपये प्रति लीटर देना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पेट्रोल 106.54 रुपये और डीजल 95.27 रुपये प्रति लीटर हुआ।तेल महंगा होने से बढ़ी मुद्रास्फीति की आशंका

आज गुरुवार को फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। देश की राजधानी नई दिल्ली में आज डीजल 35 पैसे तो वहीं पेट्रोल में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। बढ़े हुए दाम के अनुसार, यहां अब एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.54 रुपये और डीजल के लिए 95.27 रुपये चुकाने होंगे। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के लिए 112.44 रुपये प्रति लीटर तो डीजल के लिए 103.26 रुपये प्रति लीटर देने होंगे।

शहरों में पेट्रोल की कीमत

दिल्ली: पेट्रोल - 106.54 प्रति लीटर; डीजल - 95.27 प्रति लीटरमुंबई: पेट्रोल - 112.44 प्रति लीटर; डीजल - 103.26 प्रति लीटरकोलकाता: पेट्रोल - 107.12 प्रति लीटर; डीजल - 98.38 प्रति लीटरचेन्नई: पेट्रोल - 103.61 प्रति लीटर; डीजल - 99.59 प्रति लीटर

विश्व बाजार में लगातार बढ़ रहे हैं तेल के दाम

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड अब 84 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। इससे ईंधन महंगा हुआ है और मुद्रास्फीति की आशंका बढ़ी है। इसका सीधा घरेलु बाजार में भी देखा जा रहा है। देश के कई शहरों में तेल सौ रूपये प्रति लीटर के पार जा चुका है, वहीं कुछ जगह पर डीजल भी 100 रुपये से ऊपर बिक रहा है। अक्टूबर माह में तेजी से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं। इस माह 15 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। 

आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम, ऐसे जानें

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावपेट्रोलडीजल का भावडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल में उछाल, क्या भारत में बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?