लाइव न्यूज़ :

चौथी तिमाही में पीसी ज्वेलर को 59.59 करोड़ रुपये का मुनाफा

By भाषा | Updated: May 27, 2021 15:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई पीसी ज्वेलर लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में 59.59 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया है।

एक नियामकीय सूचना में कंपनी ने बीएसई को बताया कि उसे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 38.15 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में कंपनी की शुद्ध आय घटकर 868.31 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले की अवधि में 914.67 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में पीसी ज्वेलर का एकीकृत शुद्ध लाभ 25.30 प्रतिशत घटकर 62 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 83.04 करोड़ रुपये रहा था।

उक्त अवधि में कंपनी की कुल आय पहले के 5,206.77 करोड़ रुपये से घटकर 2,826.34 करोड़ रुपये रह गई।

कंपनी के निदेशक मंडल ने इस साल एक जुलाई से बलराम गर्ग को कंपनी के प्रबंध निदेशक के रूप में और पांच साल के लिए फिर से नियुक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती