लाइव न्यूज़ :

दिसंबर में 14 प्रतिशत बढ़ी यात्री वाहनों की बिक्री: सिआम

By भाषा | Updated: January 14, 2021 18:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी देश में यात्री वाहनों की बिक्री दिसंबर 2020 में 13.59 प्रतिशत बढ़कर 2,52,998 इकाइयों पर पहुंच गयी। वाहन विनिर्माता कंपनियों के संगठन सिआम ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

दिसंबर 2019 में देश में यात्री वाहनों की बिक्री 2,22,728 इकाइयों पर रही थी।

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सिआम) ने कहा कि इस दौरान दो पहिया वाहनों की बिक्री दिसंबर 2019 के 10,50,38 इकाइयों से 7.42 प्रतिशत बढ़कर 11,27,917 इकाइयों पर पहुंच गयी। इस दौरान मोटरसाइकिलों की बिक्री साल भर पहले की 6,97,819 इकाइयों से 6.65 प्रतिशत बढ़कर 7,44,237 इकाइयों पर पहुंच गयी। स्कूटरों की बिक्री भी साल भर पहले की 3,06,550 इकाइयों से 5.59 प्रतिशत बढ़कर 3,23,696 इकाइयों पर पहुंच गयी।

सिआम के महानिदेशक राजेश मेनन ने दिसंबर की बिक्री के बारे में कहा कि दिसंबर 2019 में आधार कम होने के चलते यात्री वाहनों और दोपहिया खंड में बिक्री दर्ज की गयी।

चालू वित्त वर्ष के दौरान अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यात्री वाहनों की बिक्री साल भर पहले की 7,84,616 इकाइयों की तुलना में 14.44 प्रतिशत बढ़कर 8,97,908 इकाइयों पर पहुंच गयी। इस दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री साल भर पहले की 42,18,157 इकाइयों की तुलना में 13.37 प्रतिशत बढ़कर 47,82,110 इकाइयों पर पहुंच गयी। हालांकि इस दौरान व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 1.12 प्रतिशत गिरकर 1,93,034 इकाइयों पर आ गयी। इनकी बिक्री साल भर पहले की समान तिमाही में 1,95,211 इकाई रही थी।

तीसरी तिमाही में सभी श्रेणियों के वाहनों की बिक्री साल भर पहले की 53,74,680 इकाइयों की तुलना में 10.61 प्रतिशत बढ़कर 59,44,991 इकाइयों पर पहुंच गयी।

सिआम के अध्यक्ष केनिचि आयुकावा ने कहा कि तीसरी तिमाही में यात्री वाहनों व दोपहिया खंड में सुधार दिखा है। हालांकि वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री अभी भी उबर नहीं पायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव