लाइव न्यूज़ :

संसदीय समिती ने फसल बीमा योजना दावों के निपटान में देरी पर सरकार की खिंचाई की

By भाषा | Updated: August 10, 2021 23:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली दस अगस्त संसदीय समिति ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत दावों के निपटान में देरी को लेकर सरकार की खिचाई करते हुए इसे अधिक तकनीक आधारित और किसानों के अनुकूल बनाने का सुझाव दिया।

पी.सी गद्दीगौदर की अध्यक्षता वाली कृषि संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने लोकसभा में पेश अपनी पीएमएफबीवाई पर 29वीं रिपोर्ट में यह यह सुझाव दिया है।

समिति ने अपनी रिपोर्ट में केंद्रीय कृषि मंत्रालय को तय समय सीमा के भीतर दावों का निपटान नहीं करने वाली बीमा कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने का सुझाव दिया।

समिति ने इसके अलावा सरकार से पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और झारखंड द्वारा योजना को वापस लेने अथवा लागू नहीं करने के कारणों पर उचित तरीके से ध्यान देने और उपयुक्त कदम उठाने के लिए कहा।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘समिति का मानना ​​है कि दावों के निपटारे में देरी किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है। इसलिए हम कृषि मंत्रालय से इस योजना को ज्यादा से ज्यादा तकनीक आधारित बनाने की सिफारिश करते हैं।’’

देश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को 2016 के खरीफ सत्र से लागू किया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की पांच और निजी क्षेत्र की 13 कंपनियां इस योजना को चला रही हैं।

समिति ने सरकार से कहा है कि उसे इस बात को सुनिश्चित करना चाहिये कि सभी प्रक्रियायें सरलता के साथ आगे बढ़नी चाहिये और किसानों को इसमें किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिये।

बीमा कंपनियों पर जुर्माने के मामले में समिति ने कहा है कि सरकार ने उसे सूचित किया है कि उसने कुछ बीमा कंपनियों पर जुर्माना लगाया है। दावों के निपटान में असफल रहने वाली कंपनियों से 2017- 18 के रबी मौसम तक की फसल तक 22.17 करोड़ रुपये का जुर्माना देने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?