लाइव न्यूज़ :

अस्पतालों के कुल बिस्तरों में से महज तीन से पांच प्रतिशत ही आपात विभाग के लिए: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 10, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर देश के अस्पतालों में उपलब्ध कुल बिस्तरों में से महज तीन से पांच प्रतिशत आपात विभागों में हैं। एम्स के आपातकालीन चिकित्सा विभाग की ओर से तैयार की गई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आपातकालीन चिकित्सा विभाग की ओर से तैयार ‘भारत में राष्ट्रीय स्तर पर माध्यमिक, तृतीयक स्तर के केंद्रों और जिला अस्पतालों में आपातकालीन तथा घायलों की देखभाल की मौजूदा स्थिति’ शीर्षक वाली रिपोर्ट नीति आयोग को सौंपी गई है।

इसमें, 34 जिला अस्पतालों के अलावा, देश के 28 राज्यों तथा दो केंद्रशासित प्रदेशों में सरकारी एवं निजी अस्पताल की प्रणालियों में 100 आपातकालीन और घायल देखभाल केंद्रों की मौजूदा स्थिति का आकलन किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर अस्पतालों के आपातकालीन विभागों में मरीजों की औसत संख्या के अनुपात में चिकित्सकों, विशेषज्ञों और नर्सिंग कर्मियों की कमी है। हालांकि इन अस्पतालों में आवश्यक मानव संसाधन पर्याप्त संख्या में हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक आपात सेवा विभागों में आपात इस्तेमाल में आने वाली सभी दवाएं सातों दिन और 24 घंटे उपलब्ध रहने की अनिवार्यता के मद्देनजर जब आकलन किया गया तो पता चला कि सभी अस्पतालों में से केवल नौ इस मापदंड को पूरा करते हैं।

इसमें कहा गया है कि कई सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सामान्य एचडीयू (55 फीसदी), हृदय से जुड़ी बीमारियों के लिए आईसीयू (55 फीसदी) और न्यूरो आईसीयू (55 फीसदी) की कमी है। एचडीयू (हाई डिपेंडेन्सी यूनिट) से आशय विशेषीकृत वार्ड से है जहां गंभीर रूप से बीमा लोगों का इलाज होता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकतर अस्पतालों में आपातकालीन विभाग में अलग से ब्लड बैंक नहीं था और न ही बड़े पैमाने पर रक्त देने को लेकर कोई मौजूदा मानक प्रोटोकॉल था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम