लाइव न्यूज़ :

ओला कार्स का 12 महीनों में दो अरब डॉलर का जीएमवी हासिल करने का लक्ष्य, 10 हजार लोगों की भर्ती होगी

By भाषा | Updated: October 21, 2021 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर ओला कार्स ने अगले 12 महीनों में दो अरब डॉलर के जीएमवी (सकल व्यापार मूल्य) के साथ बाजार में अग्रणी स्थान हासिल करने का लक्ष्य तय किया है, जिसके लिए 10,000 लोगों की भर्ती की जाएगी।

बेंगलुरु स्थित कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में अपने वाहन वाणिज्य मंच को लॉन्च करने की घोषणा की थी, जो ग्राहकों को ओला ऐप के माध्यम से नए और पुराने वाहन खरीदने में सक्षम बनाता है। अगले साल तक इस मंच की पहुंच 100 शहरों तक बढ़ा दी जाएगी।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि ओला कार्स परिचालन के पहले महीने में ही 5,000 पुरानी कारों की बिक्री कर चुकी है।

कंपनी ने कहा कि मौजूदा त्योहारी सत्र के दौरान ओला कार्स ने ओला ऐप के माध्यम से दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और अहमदाबाद में पुराने वाहनों की बिक्री शुरू कर दी है और इस सप्ताह के अंत तक इसका विस्तार चंडीगढ़, जयपुर, कोलकाता और इंदौर तक भी किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस