लाइव न्यूज़ :

ओकिनावा ऑटोटेक की ई-स्कूटर बाजार का लाभ उठाने, 2022 तक उपभोक्ता आधार तिगुना करने की योजना

By भाषा | Updated: July 16, 2021 17:35 IST

Open in App

मुंबई, 16 जुलाई गुजरात सरकार की नयी इलेक्ट्रिक वाहन नीति से उत्साहित ओकिनावा ऑटोटेक राज्य में ई-स्कूटर बाजार का लाभ उठाने पर ध्यान दे रही है और उसकी 2022 तक अपना उपभोक्ता आधार तिगुना करने की योजना है।

कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात ऊर्जा विकास एजेंसी की सदस्य होने के नाते ओकिनावा राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को तेज करने की दिशा में भी काम कर रही है।

देश के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में शामिल ओकिनावा के इस समय छह इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं। इनमें से तीन ऊंची रफ्तार और तीन कम रफ्तार सीमा के मॉडल हैं। इनकी कीमत 50,000 रुपए से करीब एक लाख रुपए के बीच है।

कंपनी ने कहा, "ओकिनावा अपने किफायती ई-स्कूटर के साथ गुजरात में बाजार के बड़े हिस्से पर कब्जा करना चाहती है, जहां इस समय उसका ग्राहक आधार 5,000 से ज्यादा है। कंपनी को 2022 तक यह संख्या तिगुना करने की उम्मीद है। इसके अलावा कंपनी का एक मजबूत डीलरशिप नेटवर्क है और वह मौजूदा वित्तीय वर्ष के अंत तक इसमें 50 प्रतिशत की वृद्धि करना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम