लाइव न्यूज़ :

मांग कमजोर पड़ने से तेल तिलहनों के भाव टूटे

By भाषा | Updated: September 28, 2021 21:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर मलेशिया एक्सचेंज में मामूली सुधार के बावजूद ऊंचे भाव पर मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को कच्चा पॉम तेल और पामोलीन तेल सहित विभिन्न खाद्य तेल तिलहनों के भाव हानि का रुख प्रदर्शित करते बंद हुए।

मलेशिया एक्सचेंज में 1.1 प्रतिशत की तेजी थी लेकिन शिकागो एक्सचेंज 0.25 प्रतिशत की गिरावट दर्शा रहा था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि नेपाल और बांग्लादेश के रास्ते देश में खाद्य तेलों की आवक बढ़ने से घरेलू तेल उद्योग परेशान है। विशेष तौर पर पामोलीन तेल की आवक बढ़ रही है। सोयाबीन के तेल रहित खल (डीओसी) की भी कोई विशेष मांग नहीं है। ‘श्राद्ध’ के बाद नवरात्र के दौरान तेल संयंत्रों के काम करना चालू होने के बाद विशेषकर डीओसी को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी और कारोबार के रुख के बारे में अंदाजा लगाया जा सकेगा।

सूत्रों ने कहा कि वायदा कारोबार में लगभग तीन कारोबारी सत्रों से सरसों दाना के भाव हाजिर भाव से नीचे चल रहे हैं लेकिन हाजिर कारोबार पर इसका कोई खास असर नहीं है। मंडियों में लगभग खाद्य तेलों की मांग कमजोर है और उम्मीद है कि नवरात्र में मांग बढ़ेगी। ऊंचे भाव पर मांग कमजोर होने से मूंगफली तेल तिलहन में गिरावट रही।

कल रात शिकागो एक्सचेंज तेजी के साथ बंद हुआ था जिससे मंगलवार को सोयाबीन दिल्ली और इंदौर तेल के भाव में मामूली सुधार आया।

बाजार में सरसों की उपलब्धता कम रह गई है। हाफेड, नेफेड और अन्य सरकारी एजेंसियों को सरसों की अगली बिजाई के लिए सरसों दाने का इंतजाम करने के लिये तैयार होना चाहिये।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,765 - 8,815 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,500 - 6,645 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,800 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,235 - 2,365 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,760 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,685 -2,735 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,770 - 2,880 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,500 - 18,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,300 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,950 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,800

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,350 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,650 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,940 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?