लाइव न्यूज़ :

मूंगफली में गिरावट को छोड़कर बाकी तेल तिलहन कीमतों में सुधार

By भाषा | Updated: November 3, 2020 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर निर्यात की मांग खत्म होने तथा सस्ते आयातित तेलों के मुकाबले पर्याप्त महंगा होने के कारण दिल्ली तेल तिलहन बाजार में मंगलवार को मूंगफली दाना (तिलहन) और इसके तेल कीमतों में गिरावट का रुख रहा और त्यौहारी व सर्दियों की मांग के कारण बाकी सभी तेल तिलहन कीमतों में सुधार दर्ज हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि निर्यात की मांग न होने तथा सस्ते आयातित तेलों के मुकाबले भाव ऊंचा ठहरने के कारण मूंगफली की मांग प्रभावित हुई जिससे इसके तेल तिलहन कीमतों में गिरावट आई। हाजिर बाजार में मूंगफली का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे चला गया गया है।

राजकोट, गुजरात की हाजिर मंडियों में मूंगफली (तिलहन) एमएसपी से लगभग 50 रुपये नीचे बिक रही है। सूत्रों ने कहा कि सरकार यदि तेल उत्पादन बढ़ाना चाहती है तो उसे देशी तिलहन किसानों के हित में कोई मददगार कदम उठाना होगा।

सूत्रों ने कहा कि सहकारी संस्था, नाफेड को राजस्थान में सरसों (तिलहन) की बिक्री के लिए पहले के 6,026 रुपये क्विन्टल की जगह 6,131 रुपये की बढ़ी हुई बोली मिली है। इसके अलावा त्यौहारी मांग होने से सरसों दाना में 40 रुपये का सुधार आया। आगरा के सलोनी मंडी में भी सरसों का भाव 6,700 रुपये से बढ़ाकर 6,750 रुपये क्विन्टल कर दिया गया है।

सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन डीगम की चौतरफा मांग है। दीवाली, उसके बाद शादी विवाह के मौसम, फिर सर्दी की मांग के अलावा ‘ब्लेंडिंग’ के लिए सोयाबीन की मांग और बढ़ने वाली है। अन्य हल्के तेलों के मुकाबले लगभग 25 प्रतिशत सस्ता होने के कारण भी सोयाबीन की मांग में और वृद्धि के आसार हैं। इस स्थिति में सोयाबीन दाना सहित इसके सभी तेल कीमतों में सुधार देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में तीन प्रतिशत का सुधार रहा जबकि शिकागो एक्सचेंज में दो प्रतिशत की तेजी आई। उन्होंने कहा कि आयात शुल्क मूल्य के हिसाब से पाम तेल के आयात पर 8,800 की लागत बैठती है और इसका बाजार भाव 8,400 रुपये क्विन्टल है। विदेशों में इस तेल की उपलब्धता के मुकाबले इसकी विशेष मांग नहीं है लेकिन बेपड़ता कारोबार और मलेशिया एक्सचेंज में तेजी की वजह से सीपीओ सहित पामोलीन तेल कीमतों में सुधार दिखाई दिया। सर्दियों के आने की वजह से पाम तेल की मांग 10-15 प्रतिशत कम हुई है। पाम तेल को ‘हार्ड तेल’ बोला जाता है जो सर्दियों में जम जाता है।

सूत्रों ने कहा कि कर्नाटक और महाराष्ट्र में सूरजमुखी पहले ही एमएसपी से 20 प्रतिशत नीचे चल रहा था और अब मूंगफली भी उसी राह पर चल पड़ा है। देश में तिलहन उत्पादन को बढ़ाने के लिए सरकार को इस समस्या का तत्काल कोई उपाय निकालना होगा।

तेल-तिलहन बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,250 - 6,300 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,175- 5,225 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,750 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,005 - 2,065 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,280 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,855 - 2,005 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,975 - 2,085 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,550 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,400 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 9,450 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,400 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,300 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 9,700 रुपये।

पामोलीन कांडला- 8,850 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 4,335 - 4,385 लूज में 4,205 -- 4,235 रुपये।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम