लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी ने बंगाईगांव में शुरू किया कोविड देखभाल केंद्र

By भाषा | Updated: May 26, 2021 18:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने असम के बंगाईगांव में कोविड मरीजों के इलाज के लिये देखभाल केंद्र चालू किया है।

बिजली मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि महारत्न कंपनी एनटीपीसी कोविड-19 महामारी के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए एनटीपीसी बंगाईगांव मेडिकल प्रकोष्ठ ने अपोलो टेलीहेल्थ सर्विसेज के सहयोग से बुधवार को एनटीपीसी बंगाईगांव कोविड देखभाल केंद्र शुरू किया।

इस केंद्र का उद्घाटन 25 मई, 2021 को सीजीएम (मुख्य महाप्रबंधक) सुब्रत मंडल ने किया।

इस केंद्र में 10 बिस्तरे हैं। हर बिस्तर पर शरीर के तापमान, ऑक्सीजन स्तर (एपीओ2), दिल की धड़कन, रक्तचाप और श्वसन दर (रेसपिरेट्री रेट) पर नजर रखने के लिये उपकरण लगाये गये हैं।

सेंटर में एक ई-आईसीयू है, जो इनवेसिव वेंटीलेटर, मल्टीचैनल बेडसाइड मॉनीटर, वेबकैम और एलईडी टेलीविजन से लैस है। यह चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल से जुड़ा है, ताकि वास्तविक समय में गंभीर रूप से बीमार मरीजों पर नजर रखी जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम