लाइव न्यूज़ :

एनएसई एकेडमी और भरतियार यूनिवर्सिटी ने पूंजी बाजार उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित करने के लिए करार किया

By भाषा | Updated: May 19, 2021 16:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी, एनएसई एकेडमी ने पूंजी बाजार के लिए उत्कृष्टता केंद्र तैयार करने के लिए तमिलनाडु के भरतियार विश्वविद्यालय के साथ हाथ मिलाया है।

एनएसई ने बुधवार को एक बयान में कहा कि दोनों संस्थाओं ने इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह उत्कृष्टता केंद्र भरतियार विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों के संकाय को वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में उनका ज्ञान बढ़ाने में सहायक होगा।

एनएसई अकादमी, उद्योग के लिए तैयार पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने के लिए भरतियार विश्वविद्यालय के साथ मिलकर काम करेगी। पाठ्यक्रम को उद्योग जगत के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया जायेगा।

एनएसई के मुख्य व्यवसाय अधिकारी, हरि के ने कहा, "वित्तीय क्षेत्र में बेहतरी एनएसई का एक प्रमुख ध्येय है क्योंकि लोगों को वित्तीय बाजारों के बारे में अधिक जानने की सख्त आवश्यकता है। एनएसई इस उद्देश्य को हासिल करने के लिये उपयुक्त मंच उपलब्ध कराने और उसके लिये प्रौद्योगिकी और उपकरणों की मदद के साथ अपनी भूमिका निभा रहा है।’’

भरतियार विश्वविद्यालय के कुलपति, पी कालीराज ने कहा, "छात्रों को इस तरह से शिक्षित करने और उनमें बदलाव लाने की आवश्यकता है कि उनका कौशल उद्योग के लिए उपयोगी हो। आगे चलकर वह पहली बार निवेश करने वालों को जागरूक बनाते हुए निवेशकों के बीच बचत संस्कृति विकसित कर सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस