लाइव न्यूज़ :

व्यापार के लिए गैर-शुल्क बाधाओं के अध्ययन, समाधान की जरूरत: गोयल

By भाषा | Updated: October 22, 2021 17:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि कई गैर-शुल्क बाधाएं हैं, जिन्हें दूर करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि घरेलू उद्योग के साथ जहां भी अनुचित व्यवहार होगा, वहां भारत जवाबी कार्रवाई करेगा।

व्यापार के लिए गैर-शुल्क बाधाएं प्रतिबंधात्मक प्रथाएं हैं, जो आयात-निर्यात के सहज प्रवाह में बाधाएं पैदा करती हैं।

मंत्री ने भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) के 54वें दीक्षांत समारोह में कहा, ‘‘आज व्यापार के लिए बहुत सारे अध्ययन की जरूरत है, दूसरे देशों द्वारा अपनाई जा रही प्रथाओं के बारे में गहराई से पता लगाने के लिए। बहुत सी गैर-शुल्क बाधाएं हैं, जिनका अध्ययन करने की जरूरत है। हमें उन बाधाओं को हल करने के लिए काम करने की जरूरत है। हमें जहां भी अनुचित, अन्यायपूर्ण व्यवहार मिलेगा, भारत को जवाबी कार्रवाई करनी होगी।’’

उन्होंने कहा कि भारत ब्रिटेन, यूएई और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर बातचीत कर रहा है और आईआईएफटी की युवा प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए भारत की मदद कर सकते हैं।

गोयल ने भरोसा जताया कि भारत चालू वित्त वर्ष के दौरान 400 अरब अमेरिकी डॉलर के निर्यात का लक्ष्य हासिल कर लेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम