लाइव न्यूज़ :

एनएचपीसी का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 80 प्रतिशत बढ़कर 464 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: June 10, 2021 22:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून सार्वजनिक क्षेत्र की जल विद्युत कंपनी एनएचपीसी का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में 80 प्रतिशत बढ़कर 464.60 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में उसे 258.83 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

एनएचपीसी की कुल आय 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में 2,094.30 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 2,382.36 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 3,582.13 करोड़ रुपये रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 में 3,344.91 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल आय आलोच्य वित्त वर्ष में 10,705.04 करोड़ रुपये रही जो इससे पूर्व 2019-20 में 10,776.64 करोड़ रुपये रही थी।

एनएचपीसी के निदेशक मंडल ने 10 रुपये अंकित मूल्य के शेयर पर 3.50 प्रतिशत (0.35 रुपया प्रति इक्विटी शेयर) अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है। यह शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।

यह लाभांश 2020-21 के लिये मार्च में दिये गये 1.25 रुपये प्रति इक्विटी अतंरिम लाभांश के अलावा है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 2021-22 के दौरान 4,300 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम