लाइव न्यूज़ :

नेक्सचार्ज, टाटा पावर ने दिल्ली में स्थापित की ग्रिड से जुड़ी सामुदायिक ऊर्जा भंडारण प्रणाली

By भाषा | Updated: March 30, 2021 18:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च एक्साइड इंडस्ट्रीज और स्विट्जरलैंड की लेकलांच की संयुक्त उद्यम नेक्सचार्ज ने मंगलवार को दिल्ली में टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. (टीपीडीडीएल) के सहयोग से देश की पहली ग्रिड से जुड़ी लिथियम -ऑयन बैटरी आधारित ऊर्जा भंडारण प्रणाली का उद्घाटन किया।

इसकी क्षमता 0.52 मेगावाट घंटा है। इसे टीपीडीडीएल के रानीबाग सबस्टेशन पर लगाया गया है। इससे ग्रिड में गड़बड़ी की स्थिति में बिजली गुल होने पर तरजीही ग्राहकों को बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। साथ ही यह सबस्टेश्न स्तर पर बिजली व्यवस्था में उतार-चढ़ाव की स्थिति से निपटने में मददगार होगी।

नेक्सचार्ज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी स्टीफन लुइस ने एक बयान में कहा, ‘‘बैटरी आधारित ऊर्जा भंडारण व्यवस्था सौर और पवन ऊर्जा संसाधनों को ग्रिड से बेहतर ढंग से एकीकृत करने और उपभोक्ताओं के लिए उच्च-गुणवत्ता की बिजली सुनिश्चित करने में सक्षम है।’’

उन्होंने कहा कि सामुदायिक ऊर्जा भंडारण प्रणाली से ग्राहकों को बेहतर, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण बिजली सुनिश्चित हो सकेगी।

टीपीडीडीएल के सीईओ गणेश श्रीनिवासन ने कहा कि इस प्रणाली से कंपनी का नेटवर्क मजबूत होगा और ग्राहकों को हर समय भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि ग्रिड से जुड़ी सामुदायिक ऊर्जा भंडारण प्रणाली (सीईएसएस) का उपयोग बिजली की अधिकतम मांग को अधिशेष विद्युत का भंडारण कर पूरा करने में किया जा सकता है। इसके लिये ट्रांसफार्मर और अन्य बिजली उपकरणों का जाल बिछाने की जरूरत नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम