लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग की नई ई-फाइलिंग वेबसाइट जारी

By भाषा | Updated: June 7, 2021 22:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून आयकर विभाग की रिटर्न दाखिल करने के वास्ते ई-फाइलिंग की नई वेबसाइट सोमवार को शुरू कर दी गई। इसमें करदाताओं के लिये कई तरह की नई सुविधायें शामिल की गईं हैं। आयकर विभाग के अधकारियों ने यह जानकारी दी।

आयकर विभाग ने http://incometax.gov.in नाम से आयकर दाताओं के लिये नई वेब साइट पेश की है। इससे पहले की साइट का पता http://incometaxindiaefilling.gov.in था। नई साइट सोमवार देर शाम जारी की गयी।

अधिकारियों ने कहा कि वेबसाइट को स्थिर होने और करदाता आसानी से इसकी सभी नई खूबियों का लाभ उठा सकें इसमें थोड़ा समय लग सकता है।

सरकार की ई- गवर्नेंस योजना के तहत इस नये पोर्टल को लगन के साथ तैयार किया गया है। इसके ‘होम पेज पर से ‘‘ई- फाइलिंग 2.0’’ कहा गया है। यह पूरी तरह से नया पोर्टल है जो कि आपके लिये ई-फाइलिंग को आसान बनाता है।

इसमें कहा गया है, ‘‘इस पोर्टल का उद्देश्य करदाताओं और संबद्ध पक्षों के लिये आयकर संबंधी सेवाओं के वास्ते एकल खिड़की उपलब्ध कराना है।’’

आयकर विभाग के लिये नीतियां बनाने वाले केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शनिवार को कहा था कि नई ई-फाइलिंग वेबसाइट सोमवार को जारी कर दी जायेगी हालांकि आनलाइन कर भुगतान प्रणाली और मोबाइल ऐप जैसी सुविधायें 18 जून को ही शुरू हो पायेंगी।

नये पोर्टल में आयकर रिटर्न (आईटीआर) की प्रोसेसिंग तुरंत होगी और करदाताओं को रिफंड भी जल्द जारी किया जा सकेगा। इसमें करदाताओं के लिये जरूरी हिदायत और उनके लंबित मामलों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध होगी।

आईटीआर एक, चार (आनलाइन और आफलाइन) और आईटीआर दो (आफलाइन) भरने के लिये करदाताओं की मदद के लिये पूछे जारने वाले सवाल आदि के जवाब के साथ साफ्टवेयर भी डाला गया है। विभाग ने इस संबंध में जारी बयान में कहा है कि आईटीआर तीन, पांच, छह और सात के लिये भी सुविधाओं को जल्द उपलब्ध कराया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव