लाइव न्यूज़ :

न्यूरोइक्विलिब्रियम के जांच उत्पादों को यूरोपीय संघ से मिली नियामकीय मंजूरी

By भाषा | Updated: September 28, 2021 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर चिकित्सा प्रौद्योगिकी से जुड़ी स्टार्टअप कंपनी न्यूरोइक्विलिब्रियम ने मंगलवार को कहा कि उसके स्वास्थ्य जांच से जुड़े उत्पादों के लिये यूरोपीय संघ से ‘सीई मार्क’ नियामकीय मंजूरी मिली है। इस मंजूरी के साथ कंपनी अपने उत्पादों के जरिये यूरोपीय संघ समेत दुनिया के अन्य देशों में संबंधित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा सकेगी।

कंपनी चक्कर आने और शरीर के संतुलन से जुड़े विकारों को दूर करने से संबंधित चिकित्सा सेवाएं देती है।

न्यूरोइक्विलिब्रियम ने एक बयान में कहा, ‘‘ कंपनी को स्वास्थ्य जांच से जुड़े उत्पादों के लिए यूरोपीय ‘सीई मार्क’ नियामकीय मंजूरी मिली है।’’ कंपनी इस नियामकीय मंजूरी से अपने उत्पाद की यूरोप और दुनिया के अधिकतर देशों में सेवाएं दे सकेगी।

बयान के अनुसार न्यूरोइक्विलिब्रियम ने 2023 तक वैश्विक स्तर पर 1,000 अस्पतालों में चक्कर आने और शरीर के संतुलन से सबंधित अत्याधुनिक ‘लैब’ सेवाओं का विस्तार करने की योजना बनाई है। कंपनी ने देश में फिलहाल 50 शहरों और यूरोप के कुछ केंद्रों में 150 से अधिक अस्पतालों में क्लीनिक स्थापित किए हैं।

न्यूरोइक्विलिब्रियम के संस्थापक रजनीश भंडारी ने कहा, ‘‘.... भारतीय कंपनियां पहले आयातित उत्पादों और समाधान की तलाश में रहती थी। लेकिन अब भारतीय खोजकर्ता वैश्विक हो रहे हैं और अनूठे और नए चिकित्सा प्रौद्योगिकी उत्पादों एवं समाधान को दुनिया भर में उपलब्ध करा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?