लाइव न्यूज़ :

नेपाल में हिंसाः दिल्ली से काठमांडू के बीच अंतरराष्ट्रीय बस सेवा स्थगित, दिल्ली परिवहन निगम ने जारी किया गाइडलाइन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2025 18:40 IST

बस 1,167 किलोमीटर की दूरी तय करती है और इसका किराया 2,800 रुपये है। यह सप्ताह में छह दिन चलती है, जिसमें डीटीसी बसें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को और नेपाल की मंजुश्री यातायात बसें मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबस सेवा स्थगित की जा रही है।स्थिति सामान्य होने पर फिर से शुरू करेंगे।मार्को पोलो बसों का उपयोग करती है।

नई दिल्लीःपड़ोसी देश नेपाल में व्याप्त अराजकता के बीच दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) द्वारा दिल्ली से काठमांडू के बीच संचालित अंतरराष्ट्रीय बस सेवा स्थगित कर दी गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। नेपाल में छात्रों के नेतृत्व में ‘प्रदर्शन’ किया गया, जो व्यापक आंदोलन में बदल गया है। वहां के युवाओं ने भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद उग्र प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल समेत कई शीर्ष नेताओं के आवासों पर हमला किया और संसद में तोड़फोड़ की। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बस सेवा स्थगित की जा रही है।

दिल्ली-काठमांडू मैत्री बस सेवा के नाम से जानी जाने वाली यह सेवा भारत और नेपाल के बीच मज़बूत संबंधों का प्रतीक है और यात्रियों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प बनी हुई है। हम इसे अभी स्थगित कर रहे हैं और स्थिति सामान्य होने पर इसे फिर से शुरू करेंगे।’’ एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जिन यात्रियों ने बुकिंग कराई थी, उन्हें पैसा वापस किया जाएगा।

यह बस 1,167 किलोमीटर की दूरी तय करती है और इसका किराया 2,800 रुपये है। यह सप्ताह में छह दिन चलती है, जिसमें डीटीसी बसें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को और नेपाल की मंजुश्री यातायात बसें मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलती हैं। डीटीसी इस मार्ग के लिए वोल्वो बसों का संचालन करती है।

जबकि मंजुश्री यातायात मार्को पोलो बसों का उपयोग करती है। प्रधानमंत्री ओली ने भारी विरोध के चलते पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर प्रतिबंध हटा लिया गया था। प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी इमारतों पर धावा बोल दिया और संसद के साथ-साथ कई बड़े नेताओं के घरों को आग लगा दी। नेपाल में सोमवार को हुई हिंसा में 20 लोग मारे गए थे।

टॅग्स :नेपालदिल्लीNepal Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?