लाइव न्यूज़ :

म्यूचुअल फंड कंपनियों ने अक्टूबर में चार लाख फोलियो जोड़े, कुल आंकड़ा 9.37 करोड़ पर

By भाषा | Updated: November 16, 2020 13:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर म्यूचुअल फंड उद्योग ने अक्टूबर में चार लाख से अधिक निवेशक खाते जोड़े है। इस तरह से उद्योग के कुल फोलियो का आंकड़ा 9.37 करोड़ पर पहुंच गया है। मुख्य रूप से ऋण या बांड योजनाओं से योगदान बढ़ने से फोलियो की संख्या में इजाफा हुआ है।

बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि फोलियो की संख्या में बढ़ोतरी से पता चलता है कि निवेशक बाजार के उतार-चढ़ाव से परेशान नहीं हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अब निवेशक म्यूचुअल फंड योजनाओं से जुड़े बाजार जोखिमों को समझने लगे हैं।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर के अंत तक 45 म्यूचुअल फंड कंपनियों के फोलियो की संख्या 4.11 लाख बढ़कर 9,37,18,991 पर पहुंच गई। सितंबर के अंत तक यह आंकड़ा 9,33,07,480 था।

सितंबर में म्यूचुअल फंड कंपनियों ने 7.37 लाख निवेशक खाते जोड़े थे। अगस्त में फोलियो की संख्या में 4.25 लाख, जुलाई में 5.6 लाख, जून में 5 लाख, मई में 6.13 लाख और अप्रैल में 6.82 लाख का इजाफा हुआ था। कुल नए फोलियो में से दो लाख से अधिक बांड योजनाओं ने जोड़े।

फोलियो व्यक्तिगत निवेशक खातों को दिया गया नंबर होता है। एक निवेशक के कई फोलियो हो सकते हैं। शेयर और शेयरों से जुड़ी बचत योजनाओं के तहत फोलियो की संख्या अक्टूबर में 30,000 बढ़कर 6.39 करोड़ हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: गुजरात टाइटन्स के लिए नाकाम साबित हुआ सुदर्शन का शतक, कोहली की क्लास पड़ी भारी, आरसीबी 5 विकेट से विजयी

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

क्रिकेटRCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

ज़रा हटकेकौन हैं मधुरी पाटले?, भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी