लाइव न्यूज़ :

एमआरएफ दूसरी तिमाही का मुनाफा 54 प्रतिशत घटकर 189 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 9, 2021 15:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर टायर कंपनी एमआरएफ ने मंगलवार को बताया कि 30 सितंबर, 2021 को समाप्त दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 53.99 प्रतिशत घटकर 189.06 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर अवधि में 410.92 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

एमआरएफ ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि दूसरी तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 4,907.81 करोड़ रुपये हो गयी, जो एक साल पहले समान अवधि में 4,244.43 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2022 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के लिए तीन रुपये प्रति इक्विटी शेयर (30 प्रतिशत) का अंतरिम लाभांश घोषित किया है।

अंतरिम लाभांश का भुगतान 3 दिसंबर, 2021 को या उसके बाद किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम