लाइव न्यूज़ :

मप्र सरकार किसानों, गरीबों को 20,500 करोड़ रुपये से अधिक की बिजली सब्सिडी देगी

By भाषा | Updated: October 19, 2021 19:56 IST

Open in App

भोपाल, 19 अक्टूबर मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिये घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत दरों में 20,500 करोड़ रूपये से अधिक की सब्सिडी देने का फैसला किया है।

मध्य प्रदेश के गृह एवं संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया, ‘‘मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता मे मंत्रिमंडल की मंगलवार को वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में वित्त वर्ष 2021-22 के लिये घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत दरों में 20,500 करोड़ रूपये से अधिक की सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया।’’

वहीं, मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘इस निर्णय से प्रदेश के कृषि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली सब्सिडी के रूप में 15,722.87 करोड़ रुपये की वार्षिक राहत प्राप्त होगी, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को गृह ज्योति योजना के तहत 4,981.69 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिलेगी।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा मंत्रिमंडल ने ‘मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना’ को भी मंजूरी दी है। इसका लाभ 16 जिलों के 74 ब्लॉकों के 7,511 गांवों के आदिवासी परिवारों को मिलेगा। इस योजना के तहत आदिवासी परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों के जरिये राशन की आपूर्ति उनके घर के दरवाजे पर की जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि यह योजना उप चुनाव निर्वाचन आचार संहिता के जिलों को छोड़कर शेष जिलों के आदिवासी विकास खंडों में नवंबर, 2021 से लागू की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस