लाइव न्यूज़ :

एमआईवी-2030 से निर्यातकों-आयातकों को 7,000 करोड़ रुपये सालाना की बचत होगी : सोनोवाल

By भाषा | Updated: December 15, 2021 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को कहा कि मैरिटाइम इंडिया विजन-2030 (एमआईवी 2030) के तहत भारतीय बंदरगाहों के विकास से निर्यातकों तथा आयातकों को हर साल 6-7 हजार करोड़ रुपये तक की बचत होगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि इससे भारतीय बंदरगाहों के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक राजस्व हासिल करने में मदद मिलने की संभावना है तथा 20 लाख से अधिक नई नौकरियां (प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष) भी सृजित होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल मार्च में मैरिटाइम इंडिया विजन-2030 का अनावरण किया था। इसके तहत अगले 10 साल में बंदरगाहों, पोत परिवहन और अंतर्देशीय जलमार्ग क्षेत्रों में 3 से 3.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य रखा गया है।

बंदरगाह, नौवहन, जलमार्ग एवं आयुष मंत्री ने कहा कि भारत आपूर्ति श्रृंखला की दक्षता बढ़ाने तथा लॉजिस्टिक लागत को कम करने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि 2025 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था तक पहुंचने के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

उन्होंने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के भागीदारी शिखर सम्मेलन-2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित करते हुए कहा कि बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय ने अगले दशक में भारत को वैश्विक समुद्री क्षेत्र में सबसे आगे ले जाने के उद्देश्य से मैरिटाइम इंडिया विजन-2030 (एमआईवी 2030) तैयार किया है। इस पहल के तहत बंदरगाहों पर बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण पर जोर दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd ODI: बांग्लादेश ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 2-1 से ODI सीरीज़ जीती, शांतो का शतक और रहमान ने झटके 5 विकेट

क्राइम अलर्टबिहार के नवगछिया में बहू ने प्रेमी से मिलकर करा दी ससुर की हत्या, करीब एक महीने पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था

भारतनोटबंदी केस में बड़ा आदेश, आरबीआई को 2 लाख रुपये के नोट बदलने के निर्देश

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?