लाइव न्यूज़ :

यास चक्रवात से दूरसंचार ढांचे को मामूली नुकसान, लोगों को स्थानीय भाषा में भेजे गये संदेश: डॉट

By भाषा | Updated: May 27, 2021 00:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई सरकार ने बुधवार को कहा कि चक्रवाती तूफ़ान ‘यास’ से दूरसंचार ढांचे को मामूली नुकसान हुआ है तथा नुकसान को कम करने के लिए लोगों को पहली बार स्थानीय भाषाओं में संदेश देने के लिये नेटवर्क का व्यापक तौर पर इस्तेमाल किया गया।

दूरसंचार सचिव अंशु प्रकाश ने पीटीआई-भाषा से कहा कि यास चक्रवात के बारे में लोगों को अवगत कराने के लिए स्थानीय भाषाओँ में पहली बार ऑडियो संदेश के जरिये सतर्क किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा पहली बार हुआ है जब लोगों को स्थानीय भाषाओँ में सन्देश भेजे गए, जिसका अनुकूल असर होना चाहिए। दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) ने इस सुविधा को मुफ्त प्रदान करने में तत्परता से सहयोग किया। हम इस सुविधा को आपदा प्रबंधन के लिए मानक प्रोटोकॉल के रूप में जोड़ेंगे।’’

दूरसंचार विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘स्थानीय निवासियों को सचेत करने के लिए कुल 6 करोड़ से अधिक एकमुश्त संदेश स्थानीय भाषाओं में भेजे गए। इनमें से 3.87 करोड़ पश्चिम बंगाल में, 2.43 करोड़ ओडिशा में और 36.4 लाख आंध्र प्रदेश में भेज गए।’’

विभाग ने कहा कि चक्रवात का असर पश्चिम बंगाल में पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, बकुरा, दक्षिण 24 परगना और झारग्राम और ओडिशा में बालासोर, भद्रक, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, क्योंझर और मयूरभंज जिले में पड़ा है।

वही सूत्रों के अनुसार दूरसंचार ढांचे पर चक्रवात से 5 से 7 प्रतिशत प्रभाव पड़ा है। इसका मुख्य कारण बिजली कट जाना रहा है। बिजली उपलब्ध होने के बाद प्रभावित क्षेत्र में सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम