लाइव न्यूज़ :

स्ट्रॉन्गसन रिन्यूएबल्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 28.10 प्रतिशत करेगी मिंडा इंडस्ट्रीज

By भाषा | Updated: October 23, 2021 18:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर मिंडा इंडस्ट्रीज ने शनिवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल की निवेश समिति ने स्ट्रॉन्गसन रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड में हिस्सेदारी खरीद के दूसरे चरण को अपनी मंजूरी दे दी है।

बीएसई को दी गई नियामकीय सूचना के अनुसार, समिति ने स्ट्रॉन्गसन रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड के 10 रुपये के अंकित मूल्य के 3,07,850 इक्विटी शेयरों को 70 रुपये के प्रीमियम यानी 80 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर खरीदने की मंजूरी दी है। इस लिहाज से यह खरीद 2,46,28,000 रुपये बैठेगी। .

निवेश समिति ने 22 अक्टूबर, 2021 को हुई अपनी बैठक में स्ट्रॉन्गसन रिन्यूएबल्स, विशेष इकाई (एसपीवी) के इक्विटी शेयरों में निवेश के दूसरे चरण को मंजूरी दी।

शेयरों के उपरोक्त अधिग्रहण के साथ, मिंडा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पास एसपीवी की कुल चुकता शेयर पूंजी में 28.10 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

मिंडा इंडस्ट्रीज लिमिटेड पहले ही इस एसपीवी के 33,750 इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण कर चुकी है।

इस अधिग्रहण से एसपीवी में कंपनी की कुल हिस्सेदारी 3,41,600 इक्विटी शेयर यानी एसपीवी की चुकता पूंजी का 28.10 प्रतिशत हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम