लाइव न्यूज़ :

भारत की मदद की खातिर अपने संसाधनों के इस्तेमाल के लिए प्रतिबद्ध है माइक्रोसॉफ्ट: नडेला

By भाषा | Updated: May 5, 2021 23:14 IST

Open in App

वाशिंगटन, पांच मई माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कहा कि अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी भारत में महामारी के राहत प्रयासों में मदद के लिए अपने संसाधनों का इस्तेमाल करने को लेकर प्रतिबद्ध है और देश की तत्काल जरूरतों पर ध्यान देने के लिए उन्हें एक लामबंद कर रही है।

भारत में जन्मे 53 वर्षीय नडेला ने बुधवार को कहा, "हम भारत में महामारी के राहत प्रयासों में मदद के लिए अपने संसाधनों का इस्तेमाल करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं और देश की तत्काल जरूरतों पर ध्यान देने के लिए बेहद जरूरी चिकित्सीय आपूर्तियां प्रदान करने की खातिर अमेरिकी चेंबर (ऑफ कॉमर्स) के साथ पूरे व्यापार समुदाय के भीतर साझेदारी कर रहे हैं।"

माइक्रोसॉफ्ट फिलेनथ्रोपीज की उपाध्यक्ष और प्रमुख केट बेहन्केन ने कहा, "हम महामारी से प्रभावित हुए लाखों लोगों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। माइक्रोसॉफ्ट भारत में करीब तीन दशकों के काम कर रहा है और देश में हमारी टीमें उस कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं जो भारत की सीमाओं के बाहर भी जड़े जमाए हुए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस