लाइव न्यूज़ :

एमजी मोटर अगले वित्त वर्ष के अंत तक 10-15 लाख रुपये की इलेक्ट्रिक कार उतारेगी

By भाषा | Updated: December 8, 2021 19:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर एमजी मोटर इंडिया देश के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए अगले वित्त वर्ष के अंत तक बिजली से चलने वाली एक नयी कार पेश करेगी।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस वाहन की कीमत 10 से 15 लाख रुपये के बीच रखी जायेगी।

एमजी मोटर वर्तमान में इलेक्ट्रिक वाहन श्रेणी में एसयूवी जेडएस ईवी बेचती है। कंपनी एक वैश्विक मंच पर आधारित इलेक्ट्रिक वाहन पेश करेगी जिसे भारतीय बाजार के अनुसार तैयार किया जाएगा।

एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव छाबा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘एसयूवी एस्टर के बाद हम एक इलेक्ट्रिक वाहन के बारे में सोच रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहन को लेकर सरकार की तरफ से चीजों को स्पष्ट किए जाने के बाद हमें बहुत प्रोत्साहन मिला है।’’

उन्होंने कंपनी की योजना के बारे में बताते हुए कहा कि हम अगले वित्त वर्ष के अंत तक एक इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने जा रहे हैं। इस वाहन की कीमत 10 से 15 लाख रुपये के बीच होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के मुख्यमंत्री हैं और यह जानने का हक है, सम्राट चौधरी पर कितने केस चल रहे हैं?, तेजस्वी यादव ने कहा-लोगों को तो उम्र भी नहीं पता, किस एफिडेविट पर यकीन करेंगे?

क्रिकेटSachin Tendulkar Turns 53: मुख्यमंत्री फडणवीस ने 'क्रिकेट के भगवान' को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, बीसीसीआई और फैंस दे रहे मुबारकवाद, वीडियो

भारत4 मई को नतीजे आने के बाद TMC गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी?, पीएम मोदी बोले- दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा, वीडियो

भारतMumbai: भांडुप में निर्माणाधीन स्थल पर हादसा, गड्ढे में गिरने से 10 घायल, 1 की मौत

ज़रा हटकेप्रथम स्थान पर 30 छात्रा?, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की पहले बैच की सभी छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात!