लाइव न्यूज़ :

एमजी मोटर इंडिया ने एसयूवी हेक्टर का सात सीटों का संस्करण उतारा

By भाषा | Updated: January 7, 2021 18:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जनवरी एमजी मोटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी हेक्टर का सात सीटों का संस्करण पेश किया है। इसकी शोरूम कीमत 13.35 लाख से 18.33 लाख रुपये है। कंपनी अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। कंपनी का इस साल देश में कुल 50,000 वाहन बेचने का लक्ष्य है।

कंपनी ने अपनी एसयूवी हेक्टर श्रृंखला का 2021 संस्करण भी पेश किया है। इसकी शोरूम कीमत 12.89 लाख से 19.13 लाख रुपये है। कंपनी की इस साल छोटी एसयूवी भी पेश करने की योजना है। कंपनी का कहना है कि इस साल उसकी बिक्री में पिछले साल यानी 2020 की तुलना में 70 से 75 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव छाबा ने पीटीआई-भाषा, ‘‘हमें खुशी है कि 2020 का साल बीत गया है। अच्छी बात यह है कि साल के आखिरी महीनों में हमारी रफ्तार अच्छी रही। अपनी मौजूदा कारों को मजबूत कर और साथ ही नयी कार के साथ इस साल हम 70 से 75 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि हेक्टर 2021 में कंपनी ने ग्राहकों तथा वाहन क्षेत्र के विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर बदलाव किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?