लाइव न्यूज़ :

मारुति ने दो लाख से अधिक कारें ऑनलाइन बेचीं

By भाषा | Updated: November 16, 2020 11:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने दो लाख से अधिक कारें ऑनलाइन माध्यम से बेची हैं। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने अपने ऑनलाइन बिक्री मंच की शुरुआत दो साल पहले की थी। कंपनी इस डिजिटल मंच से देशभर की करीब 1,000 डीलरशिप को जोड़ चुकी है।

मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘वाहन बिक्री के लिए डिजिटल मंच 2018 में शुरू किया गया था। डिजिटल पूछताछ में तीन गुना की वृद्धि हो चुकी है। अप्रैल, 2019 से डिजिटल मंच के जरिये हमारी बिक्री दो लाख इकाइयों को पार कर गई है।’’ उन्होंने कहा कि डिजिटल मंच के जरिये ग्राहकों की पूछताछ का आंकड़ा 21 लाख पर पहुंच गया है।

श्रीवास्तव ने ‘गूगल ऑटो गियर शिफ्ट इंडिया-2020 रिपोर्ट’ का हवाला देते हुए कहा कि नई कारों की 95 प्रतिशत बिक्री डिजिटल रूप से प्रभावित रहती है। ग्राहक कोई भी वाहन खरीदने से पहले ऑनलाइन माध्यम से पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं और उसके बाद डीलरशिप पर जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: साई सुदर्शन ने आरसीबी के खिलाफ 57 गेंदों में जड़ा अपना पहला IPL शतक

भारत'सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार' के मंच से बोले लोकमत चेयरमैन विजय दर्डा, संगीत साधकों को बताया राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर

भारत'सुर और संगीत शाश्वत है': लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार के मंच से बोले डॉ. विजय दर्डा

भारतदिल्ली में सजी सुरों की महफिल, इन कलाकारों को 'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया, देखें तस्वीरें

भारतहिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका सुमित्रा गुहा किया गया ‘लोकमत सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा