लाइव न्यूज़ :

नवंबर में चार प्रतिशत तक बढ़ी महिंद्रा की बिक्री

By भाषा | Updated: December 1, 2020 16:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) की कुल बिक्री नवंबर में 3.62 प्रतिशत बढ़कर 42,731 इकाइयों पर पहुंच गयी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने पिछले साल इसी महीने में 41,235 वाहनों की बिक्री की थी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि इस दौरान घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री पिछले साल की 14,637 इकाइयों की तुलना में 24 प्रतिशत बढ़कर 18,212 इकाइयों पर पहुंच गयी।

वाणिज्यिक वाहनों के खंड में कंपनी ने इस साल नवंबर में 22,883 वाहनों की बिक्री की। यह साल भर पहले के 23,977 वाहनों की तुलना में 4.5 प्रतिशत कम है।

इस दौरान कंपनी का निर्यात साल भर पहले के 2,621 वाहनों से 38 प्रतिशत कम होकर 1,636 वाहनों पर आ गया।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (वाहन खंड) विजय राम नाकरा ने कहा, ‘‘नवंबर महीने में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) खंड में दहाई अंकों की वृद्धि दर्ज कर हम खुश हैं। हमारे सभी उत्पादों को मजबूत त्योहारी प्रदर्शन से मदद मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस वृद्धि तथा आर्थिक गतिविधियों में सुधार से हमें उम्मीद है कि त्योहारी मौसम के बाद भी अच्छे प्रदर्शन का क्रम बना रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: गुजरात टाइटन्स के लिए नाकाम साबित हुआ सुदर्शन का शतक, कोहली की क्लास पड़ी भारी, आरसीबी 5 विकेट से विजयी

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

क्रिकेटRCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

ज़रा हटकेकौन हैं मधुरी पाटले?, भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी