लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने महाडा फ्लैटों पर बकाया सेवा शुल्कों पर 400 करोड़ रुपए का ब्याज माफ किया

By भाषा | Updated: June 29, 2021 23:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने मंगलवार को मुंबई की महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (महाडा) कॉलोनियों के फ्लैट मालिकों पर बकाया सेवा शुल्कों पर 400 करोड़ रुपए के ब्याज माफ करने की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि सेवा शुल्कों की वसूली के लिए अप्रैल, 2021 से प्राधिकरण का मुंबई मंडल ब्याज माफी की इस योजना को लागू कर रहा है और योजना के तहत सरकार ने 1998 से 2021 के बीच का पूरा ब्याज माफ कर दिया है।

मंत्री अपने आधिकारिक निवास पर सेवा शुल्क भुगतान के लिए नयी ई-बिलिंग प्रणाली की शुरुआत करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। इस मौके पर महाडा के अधिकारी मौजूद थे।

उन्होंने कहा, "राज्य सरकार हमेशा से आम आदमी के प्रति संवेदनशील रही है। इसलिए सेवा शुल्क पर (400 करोड़ रुपए का) ब्याज (जिसका भुगतान नहीं किया गया है) पूरी तरह से माफ कर दिया गया है। इसके साथ 23 वर्षों से लंबित इस समस्या का हल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम