लाइव न्यूज़ :

चौथी तिमाही में शराब की बिक्री छह प्रतिशत बढ़ी, पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में 12 प्रतिशत घटी

By भाषा | Updated: May 27, 2021 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई देश में बनी विदेशी शराब (आईएमएफएल) की बिक्री में जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में छह प्रतिशत का सुधार हुआ है, लेकिन पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में इसमें 12 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी।

कनफेडरेशन ऑफ इंडियन अल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज (सीआईएबीसी) द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार मार्च, 2020 तिमाही की तुलना में मार्च, 2021 तिमाही में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों में आईएमएफएल की बिक्री में 40 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि दर्ज की गयी जबकि महाराष्ट्र और गोवा में यह क्रमश: 23 और 22 प्रतिशत था।

संगठन ने कहा, "कोविड-19 से जुड़े लॉकडाउन की वजह से बेहद खराब पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2020) के बाद भारत भर में बिक्री में सकारात्मक रुझान देखा गया जो हर तिमाही के साथ सुधरता गया और आखिरकार चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2021) में मजबूत प्रदर्शन के साथ साल का अंत हुआ।"

हालांकि, इस तिमाही में कुछ राज्यों में आईएमएफएल की बिक्री में कमी दर्ज की गयी। इनमें छत्तीसगढ़ (31 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (28 प्रतिशत) और राजस्थान (20 प्रतिशत) शामिल हैं।

सबसे ज्यादा 52 और 43 प्रतिशत कमी क्रमश: मेघालय और केंद्रशासित क्षेत्र दमन, दीव और सिलवासा में दर्ज की गयी।

दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे बाजारों में जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में क्रमश: दौ और चार प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी। असम में बिक्री की वृद्धि स्थिर रही।

पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में आईएमएफएल की कुल बिक्री 30.50 करोड़ केस (प्रति केस नौ लीटर) थी जो वित्त वर्ष 2019-20 से करीब 12 प्रतिशत कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

क्रिकेटBAN vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराया, 3 मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम