लाइव न्यूज़ :

शहद परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने की परियोजना का शुभारंभ

By भाषा | Updated: May 20, 2021 23:33 IST

Open in App

मुंबई 20 मई केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय मधुमक्खी दिवस पर शहद परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने की परियोजना का शुभारंभ किया।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) और नेशनल एक्रिडिशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज (एनएबीएल) के मानदंडों के अनुरूप शहद परीक्षण और प्रमाणन की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहद के निर्यात को बढ़ावा देने के साथ मधुमक्खी पालकों के लिए आय सृजन और लोगों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करेगा।

कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एनएबीएल-मान्यता प्राप्त शहद और अन्य मधुमक्खी परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करना मधुमक्खी पालक, शहद उद्योग और उपभोक्ताओं के लिए जरुरी है। इससे देश के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में शहद और अन्य मधुमक्खी उत्पादों के गुणवत्ता परीक्षण और प्रमाणन किया जा सकेगा।

बयान में कहा गया कि इस परियोजना का उद्देश्य चरणबद्ध तरीके से विश्व स्तरीय राष्ट्रीय सुविधा बनाना है। ताकि प्रमाणन के लिए देश विदेशी परीक्षण सुविधाओं पर निर्भर न रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम