लाइव न्यूज़ :

लैटेंट व्यू का आईपीओ 10 नवंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 190-197 रुपये प्रति शेयर

By भाषा | Updated: November 3, 2021 12:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर लैटेंट व्यू एनॉलिटिक्स ने अपने 600 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 190 से 197 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी का आईपीओ 10 नवंबर को खुल रहा है।

कंपनी ने बुधवार को वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तीन दिन का आईपीओ 12 नवंबर को बंद होगा। एंकर निवेशक नौ नवंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

आईपीओ के तहत 474 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा एक प्रवर्तक तथा मौजूदा शेयरधारक 126 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे।

बिक्री पेशकश के तहत प्रवर्तक ए विश्वनाथन वेंकटरमन 60.14 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे। वहीं शेयरधारक रमेश हरिहरन 35 करोड़ रुपये और गोपीनाथ कोटेश्वरन 23.52 करोड़ रुपये के शेयरों की पेशकश करेंगे।

फिलहाल वेंकटरमन की कंपनी में 69.63 प्रतिशत, कोटेश्वरन की 7.74 प्रतिशत और हरिहरन की 9.67 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में