लाइव न्यूज़ :

कोविड19: संक्रमण-जांच किट पर सीमा शुल्क माफ

By भाषा | Updated: April 30, 2021 22:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल सरकार ने कोविड-19 परीक्षणों को बढ़ाने के लिए संक्रमण की पहचान करने के काम आने वाले इंफ्लेमेटरी डायग्नोस्टिक किट के आयात पर 31 अक्टूबर तक सीमा शुल्क माफ कर दिया।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने ट्वीट किया, ‘‘परीक्षणों को बढ़ावा देने के लिए इंफ्लेमेटरी डायग्नोस्टिक (मार्कर) किट, नेमली-आईएल6, डी-डाइमर, सीआरपी, एलडीएच, फेरीटिन, प्रो कैल्सिटोनिन (पीसीटी) और ब्लड गैस रीजन्ट्स के आयात पर सीमा शुल्क को 31 अक्टूबर 2021 तक माफ कर दिया गया है।’’

भारत में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 3,86,452 नए मामले सामने आए और 3,498 लोगों की मौत हुई।

इन चीजों पर 10 प्रतिशत की दर से सीमा शुल्क और उस पर पांच प्रतिशत स्वास्थ्य उपकर लगता है।

सरकार इलाज के काम आने वाली आक्सीजन और उससे संबंधित यंत्र-उपकरणों पर सीमा शुल्क पहले ही हटा चुकी है। कोविड मरीजों के लिए गैस की भारी किल्लत को देखते हुए आक्सीजन का आयात शुल्क मुक्त करने का निर्णय पिछले सप्ताह किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम