लाइव न्यूज़ :

कश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 31, 2026 14:57 IST

Kashmir News: ईरान-अमेरीका युद्ध शुरू होने के बाद अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को छोड़कर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति सीमित कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देKashmir News: कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र को एक और गहरा जख्म देने वाली है।Kashmir News: होटलों की सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है। Kashmir News: केंद्र शासित प्रदेश में स्टाक की स्थिति स्थिर है।

जम्मूः वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है। भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है।इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है। माना जा रहा है कि यह स्थिति कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र को एक और गहरा जख्म देने वाली है।

साल 2019 में अनुच्छेद 370 के हटने और तीन दशकों के आतंकवाद के बाद, कश्मीर का पर्यटन 2022 से 2024 तक लगातार तीन वर्षों तक सुधार की राह पर था और हर साल पर्यटकों की संख्या बढ़ रही थी। ईरान-अमेरीका युद्ध शुरू होने के बाद अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को छोड़कर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति सीमित कर दी गई है।

इससे होटलों की सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है। एक होटल मालिक ने बताया कि गैस की कमी के कारण कई होटलों ने अपना मेनू छोटा कर दिया है और अगर हालात नहीं सुधरे तो सेवाएं पूरी तरह रोकनी पड़ सकती हैं। हालांकि दो दिन पहले मुख्य सचिव अटल डुल्लू की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में कहा गया कि केंद्र शासित प्रदेश में स्टाक की स्थिति स्थिर है।

सरकारी बयान के अनुसार, पेट्रोल का स्टाक 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिनों के लिए पर्याप्त है। घरेलू एलपीजी की मांग 100 परसेंट पूरी की जा रही है और शहरी क्षेत्रों में 24 दिन व ग्रामीण क्षेत्रों में 35 दिनों का बैकअप मौजूद है। कश्मीर एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल ने डिविजनल कमिश्नर से मुलाकात कर आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए कुछ रियायतें मांगीं।

एसोसिएशन के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रैना कहते थे कि लोग घबराहट में एडवांस बुकिंग कर रहे हैं जिससे मांग बढ़ गई है। उनका कहना था कि ज्यादातर घरों में पहले से ही 5-6 सिलेंडर का स्टाक होता है, लेकिन किल्लत के डर से लोग उन्हें भी भरकर रखना चाहते हैं। पर पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोग अब डरे हुए हैं कि इस स्थिति का आने वाले सीजन पर क्या असर पड़ेगा।

इस साल पर्यटन सीजन की आधिकारिक शुरुआत 14 मार्च को बादामवारी और 16 मार्च को ट्यूलिप गार्डन के उद्घाटन के साथ मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने की थी। पिछले साल पर्यटकों की संख्या गिरकर 11.16 लाख रह गई थी। अब यह कितनी गिरेगी कोई नहीं जानता अगर युद्ध नहीं रुका तो।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरईरानएलपीजी गैसअमेरिकापर्यटन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?