लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक ने 26,659 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी, 13,341 लोगां को मिलेगी नौकरियां

By भाषा | Updated: December 21, 2020 21:07 IST

Open in App

बेंगलुरू, 21 दिसंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की अध्यक्षता में राज्य की उच्च स्तरीय मंजूरी समिति (एसएचएलसीसी) की सोमवार को हुई बैठक में कुल 26,659 करोड़ रुपये की निवेश संभावना वाली पांच परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गयी। इससे 13,341 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

समिति की 55वीं बैठक में जिन परियोजनाओं को मंजूरी दी गयी, उनमें एलेस्ट प्राइवेट लि. के दो प्रस्ताव शामिल हैं। इसके तहत हुबली/धरवाड़ में 14,255 करोड़ रुपये की लात से 85 एकड़ जमीन पर इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण संयंत्र लगाया जाना है। इससे 867 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

दूसरा प्रस्ताव 6,339 करोड़ रुपये के निवेश से 88 एकड़ जमीन पर लिथियम ऑयन सेल और बैटरी विनिर्माण इकाई लगाने का है। इससे 1,804 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा हुनेट प्राइवेट लि. के 1,825 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गयी। कंपनी चिक्काबल्लापुर जिले के बागेपल्ली तालुक में लिथियम बैटरी और इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के संयंत्र लगाएगी। इसके लिये कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड ने 300 एकड़ जमीन का आबंटन किया है। इस परियोजना में 2,210 लोगों को काम मिलने की उम्मीद है।

समिति ने मिराकुलुम ग्रीन पावर प्राइवेट लि. के 1,290 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। कंपनी देवनगेरे जिले के जगालुर तालुक के गांवों में 700 एकड़ जमीन पर 110 मेगावाट क्षमता के हाइब्रिड पवन सौर बिजली परियोजना लगाएगी। इससे 2,820 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

साथ ही सनाली पावर प्राइवेट लि. के 2,9950 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है। कंपनी देवनगेरे जिले के जगालुर तालुक के गांवों में 1,710 एकड़ जमीन पर पवन, सौर बिजली परियोजनाएं लगाएगी। इससे 5,640 लोगों को नौकरियां मिलने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम