लाइव न्यूज़ :

कल्याण ज्वेलर्स का शेयर पहले दिन 14 प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद

By भाषा | Updated: March 26, 2021 17:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च कल्याण ज्वेलर्स इंडिया लि. का शेयर शुक्रवार को सूचीबद्धता के दिन निर्गम मूल्य से 14 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

बीएसई में कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य पर 15.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.90 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह और गिरकर 16.09 प्रतिशत के नुकसान से 73 रुपये पर आ गया। अंत में कंपनी का शेयर 13.44 प्रतिशत के नुकसान से 75.30 रुपये पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 15 प्रतिशत के नुकसान से 73.95 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में यह 14.54 प्रतिशत के नुकसान से 74.35 रुपये पर बंद हुआ। बीएसई में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 7,756.30 करोड़ रुपये रहा।

कल्याण ज्वेलर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 2.61 गुना अभिदान मिला था। 1,175 करोड़ रुपये की पेशकश के लिए मूल्य दायरा 86-87 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस