लाइव न्यूज़ :

जेएसडब्ल्यू स्टील ने भूषण पावर के वित्तीय ऋणदाताओं को 19,350 करोड़ रु. का भुगतान किया

By भाषा | Updated: March 26, 2021 18:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च जेएसडब्ल्यू स्टील ने भूषण पावर एंड स्टील (बीपीएसएल) के वित्तीय ऋणदाताओं को 19,350 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भूषण पावर एंड स्टील के अधिग्रहण के लिए समाधान योजना के क्रियान्वयन को जेएसडब्ल्यू स्टील ने यह भुगतान किया है।

इस कदम के साथ ही जेएसडब्ल्यू स्टील ने भूषण पावर एंड स्टील का अधिग्रहण को पूरा कर लिया है।

जेएसडब्ल्यू स्टील ने बीएसई को भेजी सूचना में कहा, ‘‘समाधान योजना के क्रियान्वयन के साथ बीपीएसएल के वित्तीय ऋणदाताओं को 19,350 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। साथ ही एसपीवी यानी विशेष इकाई के बीपीएसएल में विलय के साथ, पियोम्बिनो स्टील लि. (पीएसएल) के पास अब बीपीएसएल के 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर हो गए हैं।’’

जेएसडब्ल्यू स्टील ने कहा कि पियोम्बिनो स्टील लि. में 8,614 करोड़ रुपये के कोष की व्यवस्था की गई है। यह कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम