लाइव न्यूज़ :

जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने अपनी करछम वांगतू जलविद्युत परियोजना का आकार बढ़ाकर 1,091 मेगावाट किया

By भाषा | Updated: April 30, 2021 16:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल निजी क्षेत्र की ऊर्जा कंपनी जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि उसे केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण से करछम वांगतू पनबिजली परियोजना का आकार 1,000 मेगावाट से बढ़ाकर 1,091 मेगावाट करने की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि क्षमता 9 प्रतिशत बढ़ाकर 1,091 मेगावाट की गयी है और इसके लिये कोई अतिरिक्त पूंजी व्यय नहीं किया गया है। इससे जेएसडब्ल्यू एनर्जी लि. की प्रमुख संपत्ति से आय संभावना उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है।

कंपनी के अनुसार, ‘‘केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) ने जेएसडब्ल्यू हाइड्रो एनर्जी लि. की करछम वांगतू जल विद्युत परियोजना की क्षमता 1,000 मेगावाट से बढ़ाकर 1,091 मेगावाट करने की अनुमति दे दी है।’’ जेएसडब्ल्यू हाइड्रो एनर्जी, जेएसडब्ल्यू एनर्जी की पूर्ण अनुषंगी इकाई है।

परियोजना की क्षमता चरणबद्ध तरीके से बढ़ायी जाएगी। पहले चरण के तहत दो मानसूनी मौसम वर्ष 2021 और वर्ष 2022 में 1,000 मेगावाट से 1,045 और उसके बाद दूसरे चरण में 1,091 मेगावाट की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में सतलुज नदी पर स्थित करछम वांगतू संयंत्र 13 सितंबर, 2011 को चालू हुआ। जेसडब्ल्यू एनर्जी की वेबसाइट के तहत इसकी क्षमता 1,091 मेगावाट है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस