लाइव न्यूज़ :

हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक वाहन का प्रोटोटाइप तैयार कर रही है जेएलआर

By भाषा | Updated: June 15, 2021 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने मंगलवार को कहा कि वह अपनी नयी प्रीमियम एसयूवी लैंड रोवर डिफेंडर के नये प्लेटफार्म पर आधारित एक हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक वाहन का प्रोटोटाइप तैयार कर रही है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि 'न्यू डिफेंडर एफसीईवी' कांसेप्ट जेएलआर के 2036 तक शून्य टेल-पाइप उत्सर्जन और 2039 तक अपनी आपूर्ति श्रृंखला, उत्पादों एवं कारोबार में शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करने के लक्ष्य का हिस्सा है। यह पिछले महीने घोषित की गयी कंपनी की 'रीइमेजिन' (नवकल्पना) रणनीति के अनुरूप है।

प्रोटोटाइप का विकास कंपनी की उन्नत इंजीनियरिंग परियोजना - प्रोजेक्ट जियस के तहत किया जा रहा है। इसमें वह अनुसंधान एवं विकास करने वाली कई इकाइयों के साथ मिल कर काम कर रही है। प्राजेक्ट जियस ब्रिटेन सरकार द्वारा समर्थित एडवांस्ड प्रोपल्शन सेंटर द्वारा आंशिक रूप से वित्तपोषित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस