लाइव न्यूज़ :

जेएलआर ने भारत में इलेक्ट्रिक एसयूवी आई-पेस की बुकिंग शुरू की

By भाषा | Updated: November 4, 2020 13:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर जगुवार लैंड रोवर इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने अपनी पूरी तरह इलेक्ट्रिक एसयूवी जगुवार आई-पेस की बुकिंग शुरू की है।

कंपनी ने बताया कि इस गाड़ी में 90 केडब्ल्यूएच की लिथियम आयन बैटरी है, जो अपने दो इलेक्ट्रिक मोटर्स से 400 पीएस की शक्ति प्रदान करता है।

जगुवार लैंड रोवर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने एक बयान में कहा, ‘‘हम जगुआर आई-पेस की शुरुआत के साथ भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक यात्रा शुरू करने के लिए बेहद रोमांचित हैं।’’

आई-पेस की 90 केडब्ल्यूएच लिथियम आयन बैटरी आठ साल या 1.6 लाख किलोमीटर की वारंटी के साथ आती है।

इसके साथ ही आई-पेस के पांच साल के सर्विस पैकेज के तहत जगुआर मौके पर सहायता उपलब्ध कराएगी।

तीन संस्करणों में पेश की जाने वाली यह गाड़ी 4.8 सेकेंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकता है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?