लाइव न्यूज़ :

जियो प्लेटफार्म्स का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 47.5 प्रतिशत उछला

By भाषा | Updated: April 30, 2021 21:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल रिलांयस इंडस्ट्रीज की प्रौद्योगिकी इकाई जियो प्लेटफार्म्स का शुद्ध लाभ मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 47.5 प्रतिशत बढ़कर 3,508 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उसकी परिचालन आय आलोच्य तिमाही में 19 प्रतिशत बढ़कर 18,278 करोड़ रुपये रही।

बयान के अनुसार कंपनी के ग्राहकों की संख्या 31 मार्च, 2021 की स्थिति के अनुसार 42.62 करोड़ रही।

जियो प्लेटफार्म्स ने कहा कि 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में जियो की प्रति ग्राहक औसत आय (एआरपीयू) 138.2 रुपये रही। यह दिसंबर 2020 तिमाही की 151 रुपये प्रति ग्राहक आय के मुकाबले कम है।

बयान में कहा गया है, ‘‘वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में एआरपीयू 138.2 रुपये रही। तिमाही आधार पर कमी का कारण इंटरनेक्ट यूजेज चार्ज (आईयूसी) की जगह एक जनवरी, 2021 से ‘बिल एंड कीप’ व्यवस्था को अपनाना और तिमाही के दौरान दिन का कम होना है।’’

बिल एंड कीप (बिल अपने पास ही रखने) की व्यवस्था में कॉल टर्मिनेशन चार्ज शून्य हो गया है और जिस ऑपरेटर के नेटवर्क पर कॉल खत्म होती है उसे कॉल किये जाने वाले नेटवर्क प्रदाता से शुल्क नहीं मिलता जो छह पैसे प्रति मिनट की दर से मिलता था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, ‘‘जियो के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 42.6 करोड़ पहुंच गयी है और कंपनी न केवल अपने मौजूदा ग्राहकों को बल्कि सभी लोगों, परिवार और उपक्रमों को डिजिटल के क्षेत्र में बेहतर अनुभव कराने के लिये प्रतिबद्ध है। पिछले एक-दो साल में हुई भागीदारी के साथ, जियो भारत को प्रमुख डिजिटल समाज बनाने की दिशा में प्रयास करती रहेगी।’’

अंबानी ने कहा कि कोविड-19 देश के लिये नई चुनौती लेकर आया है और जियो की टीम ग्राहकों को सुचारू सेवा सुनिश्चित करने के लिये समस्याओं के समाधान को लेकर जमीन पर अथक काम कर रही है।

जियो प्लेटफार्म्स के परिचालन का 2020-21 पहला पूरा साल था। उसकी आय और कर पूर्व लाभ (ईबीआईटीडीए) क्रमश: 73,503 करोड़ रुपये और 32,3259 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी का शुद्ध लाभ इस दौरान 12,537 करोड़ रुपये रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम