लाइव न्यूज़ :

जेपी इंफ्रा मामले में न्यायालय से ऋण शोधन प्रक्रिया पूरी करने की समयसीमा बढ़ाने का आग्रह

By भाषा | Updated: June 9, 2021 21:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली नौ जून जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड. के अंतरिम समाधान पेशेवर (आईआरपी) अनुज जैन ने उच्चतम न्यायालय में आवेदन देकर कंपनी की दिवाला समाधान प्रक्रिया को पूरा करने की समयसीमा सात जुलाई तक बढ़ाने का आग्रह किया है।

सरकारी कंपनी एनबीसीसी और सुरक्षा समूह दिवालिया जेपी इंफ्राटेक का अधिग्रहण करने के लिए दौड़ में है। दोनों ने खरीदारों के लिए 20,000 से अधिक लंबित मकानों को पूरा करने का प्रस्ताव दिया है।

न्यायालय ने कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) को पूरा करने के लिए 45 दिन की समयसीमा दी थी जो आठ मई को पूरी हो गई।

सूत्रों ने बताया कि जेपी इंफ्राटेक की ऋणदाता समिति की पिछली बैठक में जैन ने शीर्ष अदालत के समक्ष छह मई को 30 दिन की मोहलत देने के लिए एक याचिक दायर की थी।

ऋणदाता समिति के निर्देशों के बाद जैन ने तीन जून को एक याचिका दाखिल की। जिसमे उन्होंने प्रक्रिया को जुलाई के पहले सप्ताह तक पूरा करने के लिये समयसीमा बढ़ाने का आग्रह किया है।

सूत्रों के अनुसार जैन ने ऋणदाता समिति को बताया कि न्यायालय अगर आदेश देता है तो सीआईआरपी प्रक्रिया को सात जुलाई तक पूरा करना होगा।

इससे पहले ऋणदाता समिति ने एनबीसीसी और सुरक्षा समूह दोनों के प्रस्तावों पर विचार करने का निर्णय किया था। सुरक्षा समूह ने फिर से दाखिल अपने प्रस्ताव में बैंकों को अधिक राशि देने समेत घर खरीदारों की रुकी हुई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए समयसीमा को कम करने का प्रस्ताव दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस