लाइव न्यूज़ :

इरडा ने विज्ञापन नियमों का उल्लंघन करने पर पॉलिसी बाजार पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: May 20, 2021 23:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई बीमा क्षेत्र नियामक इरडा ने विज्ञापन नियमों का उल्लंघन करने को लेकर पॉलिसी बाजार पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

कंपनी ने टर्म प्लान वाले बीमा पॉलिसी प्रीमियम में वृद्धि को लेकर पिछले साल ग्राहकों को एसएमएस भेजा था जिससे यह उल्लंघन हुआ।

मामला 15 मार्च, 2020 से सात अप्रैल, 2020 के बीच पॉलिसी बाजार द्वारा अपने ग्राहकों को एसएमएस भेजने से जुडा़ है। कंपनी ने एसएमएस में अपना पूरा पंजीकृत नाम डाले बिना ग्राहकों को ये एसएमएस भेजा।

कंपनी ने करीब 10 लाख ग्राहकों को भेजे गए इस एसएमएस में कहा था कि एक अप्रैल, 2020 से जीवन बीमा महंगा हो जाएगा। ऐसे में वे टर्म प्लान खरीदकर 1.65 लाख रुपए तक की बचत कर सकते हैं।

भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने पॉलिसी बाजार पर तीन आरोप तय किए - एसएमएस के जरिए मूल्य वृद्धि को लेकर भ्रामक जानकारी देना, विज्ञापन एवं घोषणा नियमों के नियम 11 और नियम नौ का उल्लंघन है।

नियामक ने कंपनी से सात अप्रैल, 2020 को स्पष्टीकरण मांगा था। उसने कंपनी से तत्काल संदेश रोकने और साथ ही विज्ञापन का आधार पेश करने का कहा था।

पॉलिसी बाजार ने जवाब में कहा था कि एसएमएस सूचना देने वाले संदेश उसके अपने प्रमुख बीमा भागीदारों से मिली सूचना पर आधारित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम