लाइव न्यूज़ :

पांच दवा/स्वास्थ्य सेवा कंपनियों के आईपीओ इसी महीने, 8,000 करोड़ रु से ज्यादा जुटेंगे

By भाषा | Updated: August 2, 2021 18:55 IST

Open in App

मुंबई, दो अगस्त स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में निवेशकों की भारी दिलचस्पी को देखते हुए पांच दवा कंपनियां अगले कुछ हफ्तों में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 8,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कोष जुटाएंगी।

इस सूची में बैन कैपिटल समर्थित एमक्योर फार्मा का 4,000 करोड़ रुपये का आईपीओ, विजया डायग्नोस्टिक सेंटर का 1,500 करोड़ रुपये का आईपीओ, कृष्णा डायग्नोस्टिक्स का 1,200 करोड़ रुपये का आईपीओ, मुंबई की थोक दवा निर्माता सुप्रिया लाइफसाइंसेज का 1,200 रुपये रुपये का आईपीओ, और विंडलास बायोटेक का 400 करोड़ रुपये का आईपीओ शामिल है।

निवेश बैंकरों का अनुमान है कि ये पांच कंपनियां इस महीने सार्वजनिक निर्गमों के जरिये कुल मिलाकर 8,300 करोड़ रुपये से ज्यादा सकती हैं।

शेयर बाजारों के पास उपलब्ध आंकड़े के मुताबिक, इस वित्त वर्ष में अब तक 12 कंपनियों ने आईपीओ से 27,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं तथा 70,000 करोड़ रुपये के और आईपीओ प्रक्रियारत हैं। इसके उलट पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में केवल 30 आईपीओ ने 31,277 करोड़ रुपये जुटाए थे।

इन दवा कंपनियों के अलावा, देवयानी इंटरनेशनल और एक्सक्सारो टाइल्स के आईपीओ चार अगस्त को खुल रहे हैं। साथ ही पेटीएम, मोबिक्विक, पॉलिसीबाजार, कारट्रेड, डेल्हीवरी और नायका जैसी उपभोक्ता-केंद्रित कंपनियों के निर्गम भी जल्द ही खुलेंगे। बाजार के जानकारों के मुताबिक, बाकी साल के लिए 40 और आईपीओ पंक्ति में हैं, जो 70,000 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?