लाइव न्यूज़ :

अंतर्राज्यीय जीएसटी इन्वॉयस गिरोह का भंडाफोड़

By भाषा | Updated: November 18, 2020 19:33 IST

Open in App

नागपुर, 18 नवंबर जीएसटी आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) की नागपुर इकाई ने एक अंतर्राज्यीय कर इन्वॉयस (बिल) गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान 131 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन तथा 26 करोड़ रुपये से अधिक के धोखाधड़ी वाले इनपुट कर क्रेडिट का पता लगा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

डीजीजीआई की विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस गिरोह में तीन करदाता (एक महाराष्ट्र और दो कर्नाटक) शामिल हैं। ये लोग श्रम की आपूर्ति कर रहे थे और अनुबंध पर सेवाएं उपलब्ध करा रहे थे।

चंद्रपुर के दूरदराज के जिले में एक करदाता के खिलाफ छापेमारी में गिरोह का पता चला। यह करदाता फर्जी बिल जारी कर रहा था और धोखाधड़ी से इनपुट कर क्रेडिट हासिल कर रहा था। जांच में पता चला कि यह करदाता फर्जी था और जीएसटी पेार्टल पर डाले गए पते के प्रमाण मसलन बिजली का बिल भी जाली थे।

डीजीजीआई ने कहा कि जांच में कर्नाटक में भी ऐसे दो करदाताओ का पता चला है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपियों ने जीएसटी पंजीकरण एक ही दिन लिया था और एक ही ई-मेल पता दिया था। दोनों एक-दूसरे के एकमात्र क्रेता/ विक्रेता थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम