लाइव न्यूज़ :

देश का निर्यात अक्टूबर में 5.12 प्रतिशत गिरा, व्यापार घाटा कम होकर 8.71 अरब डॉलर रहा

By भाषा | Updated: November 13, 2020 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर देश से वस्तुओं का निर्यात अक्टूबर में 5.12 प्रतिशत घटकर 24.89 अरब डॉलर रह गया। सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इससे पहले सितंबर में निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज हुई थी।

आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में पेट्रोलियम उत्पाद, रत्न एवं आभूषण, चमड़ा और इंजीनियरिंग सामान के निर्यात में गिरावट आई है।

अक्टूबर में आयात भी 11.53 प्रतिशत घटकर 33.6 अरब डॉलर रह गया। इससे व्यापार घाटा भी कम होकर 8.71 अरब डॉलर रह गया। एक साल पहले इसी महीने में व्यापार घाटा 11.75 अरब डॉलर पर था।

आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में सालाना आधार पर 52 प्रतिशत की गिरावट रही। काजू का निर्यात 21.57 प्रतिशत, रत्न एवं आभूषणों का 21.27 प्रतिशत, चमड़े का 16.67 प्रतिशत, मानव निर्मित धागे/कपड़े का निर्यात 12.8 प्रतिशत, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का 9.4 प्रतिशत, कॉफी का 9.2 प्रतिशत, समुद्री उत्पादों का 8 प्रतिशत तथा इंजीनियरिंग सामान का निर्यात 3.75 प्रतिशत घट गया।

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से अक्टूबर अवधि में निर्यात 19.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 150.14 अरब डॉलर रह गया। वहीं वित्त वर्ष के पहले सात माह में आयात 36.28 प्रतिशत घटकर 182.29 अरब डॉलर पर आ गया।

अक्टूबर में कच्चे तेल का आयात 38.52 प्रतिशत घटकर 5.98 अरब डॉलर रह गया। अप्रैल-अक्टूबर के दौरान कच्चे तेल का आयात 49.5 प्रतिशत घटकर 37.84 अरब डॉलर रहा है। लगातार छह माह तक गिरावट के बाद सितंबर में देश का निर्यात 5.99 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 27.58 अरब डॉलर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम