लाइव न्यूज़ :

अगले वित्त वर्ष में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगी भारतीय अर्थव्यवस्था: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 21, 2020 21:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर कोरोना वायरस महामारी की वजह से बुरी तरह प्रभावित भारतीय अर्थव्यवस्था अब सुधार की राह पर है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगी।

डेलॉयट की रिपोर्ट ‘वॉयस ऑफ एशिया’ में कहा गया है कि आर्थिक गतिविधियों में सुधार दिख रहा है। पीएमआई विनिर्माण सूचकांक 2008 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर है।

कोरोना वायरस की मार से प्रभावित भारतीय अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून तिमाही में 23.9 प्रतिशत की गिरावट आई थी। वहीं जुलाई-सितंबर की दूसरी तिमाही में एक साल पहले की इसी अवधि के मुकाबले सकल घरेलू उत्पाद 7.5 प्रतिशत कम रहा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कारों की मजबूत बिक्री, तैयार इस्पात के उत्पादन में बढ़ोतरी और डीजल की खपत बढ़ने के साथ माल एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व में वृद्धि से पता चलता है कि ‘अनलॉक’ के बाद अर्थव्यवस्था की स्थिति काफी तेजी से सुधर रही है। दबी मांग और त्योहारी समय की मांग ने भी अर्थव्यवस्था की स्थिति सुधारने में मदद की है।

रिपोर्ट में इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले ऊंचे स्तर पर बने रहते हैं, तो इस वृद्धि को कायम रखना अगले साल के दौरान चुनौतीपूर्ण होगा।

रिपोर्ट कहती है, ‘‘हमारा अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में गिरावट के बाद अगले वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था दो अंक की वृद्धि दर्ज करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम